LOADING

Type to search

हरियाणा भाजपा के नए संगठन महामंत्री रवींद्र राजू की नियुक्ति

Organizational

हरियाणा भाजपा के नए संगठन महामंत्री रवींद्र राजू की नियुक्ति

Share

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी के पद पर महाराष्ट्र के नेता विनोद तावड़े और प्रांतीय संगठन महामंत्री के पद पर आंध्रप्रदेश के नेता रवींद्र राजू की नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं को अलग ही संदेश देने की कोशिश की है। भाजपा का मानना है कि इन दोनों नेताओं के संगठन और सत्ता में ज्यादा हित नहीं हो सकते। लिहाजा संगठन को मजबूती और गति देने के लिए हरियाणा के आसपास के राज्यों की बजाय दूरदराज के राज्यों के नेताओं को यहां जिम्मेदारी दी जाए, ताकि कार्यकर्ता बिना किसी दबाव के अपनी बात कह सकें और यह नेता बिना किसी लाग लपेट के उनकी बात सुन सकें।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हैं रवींद्र राजू

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर करीब दो माह पहले पूर्व मंत्री तथा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके ओमप्रकाश धनखड़ की नियुक्ति हुई थी। उसके बाद धनखड़ ने सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। जिन जिलों में अभी अध्यक्ष नहीं बने हैं, उन्हें 30 नवंबर तक यह काम पूरा कर लेने को कहा गया है। प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ की विदाई हो चुकी है। उन्हें पहली बार बड़े ही प्रभावशाली तरीके से विदाई दी गई। पार्टी में संगठन महामंत्री का पद काफी अहम होता है और इस पद पर अमूमन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक नियुक्त किए जाते हैं, जो सत्ता व संगठन के बीच अहम कड़ी का काम करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *